Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में नाबालिग के साथ रेप: स्टूडेंट ने लगाया पड़ोसी पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

एक 16 वर्षीय नाबालिग स्टूडेंट ने अपने पड़ोसी पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर उसके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पिता व भाई को भी फोटो वॉट्सऐप पर भेज दिए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सतेन्द्र रावल ने बताया कि आरोपी बालिग है या नाबालिग, यह गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग स्टूडेंट ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने पूरे मामले की बात परिजनों से कहने की बात कही तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो उसके भाई व पिता के मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप कर दिए। जिस पर परिजनों को पता लगने पर उसने आरोपी के खिलाफ के सेक्टर-14 थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि लड़की 16 साल की है। जबकि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसके फोटो परिजनों को भेज दिए। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version