रोहतक में नाबालिग छात्र घर से इसलिए भाग गया कि उसकी मां ने केवल उसे पढ़ाई के लिए टोका था। नाबालिग को 10वीं कक्षा के 2 पेपर में कंपार्टमेंट लगी थी, इसलिए पढ़ने के लिए कहा था। जिसके बाद नाराज होकर बच्चे ने घर ही छोड़ दिया। परिवार वालों ने बच्चे को तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

रोहतक के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत वर्ष 2010 में हो गई थी। उसके पति की मौत के बाद उसकी गांव के ही एक युवक के साथ सामाजिक तौर पर शादी करवा दी। महिला ने बताया कि उसको पांच बच्चे हैं। 3 बच्चे (एक लड़का व दो लड़की) पहले पति से व दो बच्चे (एक लड़का व एक लड़की) दूसरे पति से हैं।

उसका सबसे बड़ा बेटा जिसकी उम्र करीब साढ़े 16 साल है। वह पड़ोस के गांव के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके बेटे को दसवीं के 2 पेपरों में कंपार्टमेंट लगी थी। कंपार्टमेंट आने के कारण उसकी मां ने बेटे को ध्यान लगाकर पढ़ने की बात कही थी। जिससे नाराज होकर बच्चा घर छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि उसका बेटा अपने साथ खुद का बैग, कपड़े व कुछ पैसे भी लेकर गया है। जो 17 जून की दोपहर को घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को देकर बच्चे को तलाश करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज करके नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!