रोहतक के गांव गिरावड़ फिलहाल झज्जर चुंगी के पास कमला नगर निवासी नरेश ने जीआरपी थाना रोहतक में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। नरेश ने बताया कि वह मंडी में वेल्डर का काम करता है। 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी और बेटे पंकज के साथ रेलवे स्टेशन आया था।

यहां वह माल गोदाम के शेड के नीचे खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद वह कुछ सामान लेने के लिए झज्जर रोड पर चला गया। उसकी पत्नी और बेटा पंकज वहीं रह गए।

जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसका बेटा गायब है। जब उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि पंकज रेलवे स्टेशन पर पानी लेने गया था। वह वापस नहीं लौटा। उसका बेटा करीब 9 साल का है। तब से वे अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं।

नरेश ने बताया कि उसका एक ही बेटा है। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जीआरपी थाने ने नाबालिग बच्चे के लापता होने की एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!