Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में मंत्री की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई, SI समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3पुलिसकर्मी घायल हुए हुए हैं। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया है। वहीं एक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 2बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ।

मंत्री रात करीब 1 बजे नारनौल से नेशनल हाईवे 152डी होते हुए हिसार की ओर जा रहे थे। हांसी जिला पुलिस की पीसीआर उन्हें पायलट कर रही थी। गढ़ी गांव के पास ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कॉन्स्टेबल विजय को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल एसपीओ धर्मपाल को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए।

Exit mobile version