Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस:ठंडे बस्ते में पड़ी जांच,पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ने IOA को चिट्ठी लिखकर सभी मंत्री के सभी पदों से बर्खास्तगी की मांग

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस मामले में पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जगमती सांगवान की एंट्री हो गई है। सांगवान ने इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को चिट्ठी लिखी है। जिसमें पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की सभी सरकारी पदों से बर्खास्तगी की मांग की है। जगमती सांगवान खेल क्षेत्र में भीम अच्छा योगदान देने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

जगमती सांगवान का कहना है कि जूनियर महिला कोच को तब तक न्याय नहीं मिल सकता, जब तक आरोपी राज्य मंत्रिमंडल का सदस्य होगा। साथ ही जूनियर महिला कोच की सुरक्षा के लिए सरकार को पुख्ता इंतजाम भी करने चाहिए। AIDWA की उपाध्यक्ष ने संदीप सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट के जज की देखरेख में जांच की मांग की है।

जगमती सांगवान एक पूर्व भारतीय महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 2 जनवरी 1960 को हरियाणा के जिला सोनीपत के बुटाना गांव में एक किसान परिवार में हुआ। वह 1980 में दक्षिण कोरिया के सियोल में एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। 1982 में एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरियाणा की पहली महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी बनीं। 1977-78 (कलकत्ता) और 1985-86 (नई दिल्ली) के बीच, सांगवान ने 9 राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया।

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चल रही सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले की जांच अब ठंडी पड़ गई है। पूरे घटनाक्रम में 25 दिन बीत जाने के बाद ही चंडीगढ़ पुलिस की SIT किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अभी तक SIT ने महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह से बयान ही लिए हैं। अब तक की जांच में क्या सामने आया और महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इन सब सवाल से SIT बचती नजर आ रही है।

खेल विभाग में जूनियर महिला कोच ने 29 दिसंबर को मीडिया के सामने आकर तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को महिला ने चंडीगढ़ पुलिस को लिखित में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि मंत्री उससे इंस्टाग्राम पर चैट करता था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद से संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया।

Exit mobile version