Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान: लड्डुओं से तौला, बोले- अब रोहतक-किलोई या सिरसा से नहीं चलती सरकार

कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी को लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सरकार सिर्फ रोहतक-किलोई या सिरसा से नहीं चलती, बल्कि यह जन-जन की सरकार है।
मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

37 दिन तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर भी कृष्ण बेदी ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई और कई मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अब सरकार का अगला फोकस कुरुक्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना है।

उन्होंने कहा कि अब हड़ताल खत्म हो चुकी है और कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। ऐसे में पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने के बजाय शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। सफाई कर्मी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सरकार के हिस्सेदार हैं। उनके बिना शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाना संभव नहीं है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने श्रीमद् भगवद गीता स्कूल के प्राइमरी विंग की बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया। साथ ही बिल्डिंग के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। कहा कि पंजाब के लोग हरियाणा मॉडल और पैटर्न को लागू करने की पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version