हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरा छाया रहा।

जिसके चलते वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछले दो दिनों से सूरज गायब है। ऐसे में आज दोपहर में धूप खिल सकती है। 22 नवंबर के बाद मौसम में कुछ बदलाव के आसार हैं। हालांकि शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। एक दिन पहले मंगलवार को वायु गुणवत्ता स्तर 400 दर्ज किया गया था। जिसकी वजह से आबोहवा खराब हो चुकी है। जिस कारण अब 23 नवंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। 22 नवंबर की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!