Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सुबह-शाम की हल्की ठंड बरकरार,देरी से होगी सर्दी की शुरुआत:24 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम; तापमान में गिरावट जारी

हरियाणा में दीपावली के त्योहार के साथ ठंड की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। अगले 6 दिनों के भीतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती हैं। आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। इसके अलावा सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। वहीं 24 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है।

आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक, हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। दिल्ली से लगते अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया।

Exit mobile version