Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 120 डिफाल्टर्स के मीटर उतारे:27 ने भरा बिल, 17 बिजली चोरी में पकड़े, कनेक्शन काटने की चेतावनी

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके बिजली मीटर उतारने शुरू कर दिए हैं। सांपला सब डिवीजन के जेई सुनील सैनी ने बताया कि अब तक 120 से अधिक मीटर उतारे गए हैं। इनमें से अकेले सांपला शहर में 65 से ज्यादा मीटर हटाए गए हैं

वहीं विभाग की कार्रवाई का असर यह हुआ कि 27 डिफाल्टर्स ने अपना बकाया बिल जमा करा दिया है। उनके मीटर दोबारा लगा दिए गए हैं। मीटर हटाने के बाद भी 17 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जेई सैनी ने बताया कि कई उपभोक्ता न तो बिल भर रहे हैं और न ही प्रदेश सरकार की अंत्योदय फैमिली योजना का लाभ ले रहे हैं।

बिजली निगम के करोड़ों रुपए उपभोक्ताओं की तरफ बकाया हैं। इस भारी भरकम राशि पर उपभोक्ता कुंडली मारे बैठे हुए हैं, लेकिन अब बिजली निगम एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। बिजली निगम की सांपला डिवीजन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उतारने शुरू कर दिए हैं। साथ ही बच्चे हुए डिफाल्टरों को जल्द से जल्द बिल भरने की चेतावनी भी दी हैं अगर बकाया बिल नहीं भरा गया, तो उनके कनैक्शन काटे जाएंगे।

जो उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे हैं और न ही प्रदेश सरकार की अंत्योदय फैमिली योजना के तहत बिल माफ करवा रहे है। ऐसे में अब उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा है, उनके मीटर उखाड़े जा रहे हैं। अब तक सांपला सबडिवीजन में 120 से ज्यादा मीटर उतारे गए है। जिनमें अकेले सांपला शहर के तकरीबन 65 से ज्यादा मीटर उतारे गए हैं और मीटर उतारने के बाद बिजली चोरी करते हुए 17 डिफाल्टरों को पकड़ा गया है।

जिन पर बिजली चोरी के मुकदमे बनाए हैं। हालांकि मीटर उतारने के बाद लगभग 27 डिफाल्टर ने बिल भर दिए हैं, उनके मीटर वापस लगा दिए हैं।

Exit mobile version