Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मौसम विभाग : यहा होगी झमाझम बारिश, इन इलाको के लिए येलो अलर्ट जारी!!

हरियाणा और NCR दिल्ली में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। इसलिए IMD ने 21 अगस्त से 23 अगस्त तक पूरे इलाके में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वैसे, इस समय अरब सागर से बहुत अधिक मात्रा में दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं का असर देखने को मिल रहा है, जिससे दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में बादल छाए हुए रहने की आशंका जताई है। पूरे हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और 25-30 Km Per hour की Speed से हवा चलने के साथ मूसलाधार बारिश और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आज हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, जींद के साथ हिसार और मानेसर के आसपास बारिश हुई। इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तट पर बना डीप डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। 20 अगस्त को 05:30 बजे यह दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्र में 22.5 North और देशांतर 86 Degree East के पास था. मानसून का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब बढ़ रहा है और गोरखपुर, गया, दक्षिण झारखंड के ऊपर गहरे दबाव का केंद्र, पूर्वी छोर दीघा से बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

20 अगस्त को हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में Maximum Temperature 32.0 से 35.0 Degree Celsius स जबकि Minimum Temperature 25.0 से 28.0 Drgree Celsius दर्ज किया गया। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण Club के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 24 घंटों में Haryana और NCR Delhi में मानसून की गतिविधियां (Activities) बढ़ जाएंगी। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में अगले 24 घंटों में दिखेगा. इससे अगले 3 Days तक मानसून की गतिविधियां फिर से प्रभावी होने की संभावना है।

Exit mobile version