Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 48°C के करीब पहुंचा पारा:पंजाब में 4 जगह अलर्ट, चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री गिरा तापमान; हिमाचल में बारिश के आसार नहीं

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी के चलते हरियाणा के 15 जिलों में स्कूल बंद हो गए हैं। जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग ने 30 जून तक छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व फरीदाबाद शामिल हैं। प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने 26 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान 41.1 पहुंच गया। दोपहर में चलते वाली हवा से लोगों को कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 3 शहरों का तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस और 13 शहरों का पारा 35 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है। ऊना का पारा 42.4 डिग्री, नेरी का 42.2 डिग्री और बिलासपुर का 40.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Exit mobile version