Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 9 जिलों में पारा 35°C के पार:वातावरण में नमी; चलेंगी हवाएं, गर्मी से राहत के आसार नहीं, भिवानी सबसे गर्म

हरियाणा में मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हरियाणा के तापमान की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश या फिर मौसम चेंज होने के कोई चांस मौसम विज्ञानी नहीं बता रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है, विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

Exit mobile version