Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुरुष भी घरेलू हिंसा का शिकार होते हैं: वीडियो परिवार को भेजकर पति लापता हुआ; पत्नी ने भी घर छोड़ा

जबलपुर में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को भेजने के बाद लापता हो गया। इसके बाद से उसकी पत्नी भी लापता हो गई। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में घरेलू हिंसा पर वीडियो बनाने के बाद एक पति गायब हो गया है। खास बात यह है कि उसकी पत्नी का भी कोई अता-पता नहीं है। वीडियो में पति ने बताया था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और खुश रखने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। गुस्से में आकर वह भी गाली-गलौज कर देता है तो वीडियो बना लेती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

मामला जबलपुर के अधारताल का है। यहां रहने वाले आनंद दुबे ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को भेजने के बाद लापता हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आनंद का वीडियो मिलने के बाद परिवार ने आनंद की तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसी दौरान जब उसकी पत्नी निभा को इसकी जानकारी मिली तो वह भी घर छोड़कर लापता हो गई, उसका भी फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इस मामले को लेकर अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक का कहना है कि आनंद और उसकी पत्नी की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों की तलाश की जा रही है।

वायरल वीडियो में आनंद दुबे को कहते सुना जा सकता है कि घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष भी होते हैं। इसके बाद वह बताता है कि कैसे उसकी पत्नी उसे परेशान करती है। इसके बाद अपने परिवार के सभी लोगों और ऑफिस के सीनियर से माफी मांगता है। वहीं, अपने ससुराल वालों से बेटी का इलाज कराने की बात कहता है। अंत में वह रोते हुए कहता है कि कोई उसे ढूंढ़ने की कोशिश न करे, क्योंकि वह मरा हुआ मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार आधारताल के निर्भय नगर निवासी आनंद दुबे प्राइवेट नौकरी करता है। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक था, लेकिन फिर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। पारिवारिक झगड़ों के चलते आनंद मानसिक तनाव में रहने लगा। आनंद का वीडियो मिलने के बाद परिवार ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसी दौरान जब पत्नी को इस घटना की जानकारी मिली तो वह भी घर छोड़कर लापता हो गई। उसका भी फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आनंद दुबे के परिवार में तीन बहनें और वह इकलौता भाई था। वह प्राइवेट बैंक में काम करता है। निभा जबलपुर के कटंगी थाना के कुश्ली गांव की रहने वाली है। आनंद के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। कई बार दोनों को समझाया भी गया, लेकिन बात नहीं बनी।

जानकारी के मुताबिक आनंद के जीजा विनोद ने आधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार खटीक से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद और उसकी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आनंद ने खुद कहीं जाकर मोबाइल बंद किया है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है।आनंद की लास्ट लोकेशन भेड़ाघाट बायपास के पास बताई जा रही है। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद है। आनंद और निभा को तलाश करने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है।

Exit mobile version