Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रामलीला में हो रही अश्लील डांस व झांकियों के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

आज रोहतक में हिन्दू ईको सिस्टम, बजरंग दल व विभ्भिन हिन्दू संगठनों द्वारा शहर रामलीलाओं व जागरण में अभद्र व भगवानों पर अपमानजनक टिप्पणी करते गानों पर झाकियां, गलत चुटकुले व अश्लील डांस दिखाए जाने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन शहर के मानसरोवर पार्क से शुरू कर लघु सचिवालय तक पहुँच डीसी के नाम आयोजनकर्ताओं व कलाकारों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

उनका कहना था कि रामलीला का मंचन मर्यादा पुरषोत्तम राम की जीवन के बारे में तथा उनकी जीवन से सीख को दिखने के लिए होता था लेकिन अब रामलीला का अर्थ कुछ और ही होगया है। अब रामलीला के नाम पर बच्चों को युवा पीढ़ियों को अश्लीलता व गलत सन्देश परोसे जा रहे हैं। शहर की पटेल नगर में चल रही राम लीला व अनाज मंडी में चल रही रामलीला में अश्लील डांस दिखाए जा रहे हैं तो वहीं ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में चल रही राम लीला में भगवन शिव व माता गौरा के रिश्ते के उपहास व उन पर गलत टिपण्णी करने वाले गानों पर झाँकियाँ दिखाई जा रही हैं जिस से हमारी धर्मी आस्था को ठेस पहुंची हैं। यदि ये सब बंद नहीं होता तो हम इस से भी पड़ा प्रदर्शन कर ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मल्होत्रा प्रिंस जिला प्रभारी हिन्दू ईको सिस्टम रोहतक, जिला अध्यक्ष गोल्डी नागपाल, महामंडलेश्वर अनभूतानंद जी, पंडित दिनेश चंद, पंडित गुलशन अंग्रीश, बजरंग दल से मुनीश नारंग, रवि मिश्रा, प्रिंस दुआ, प्रिंस वत्स, पंडित अनुराग शास्त्री, प्रदीप कौशिक व सौरभ शर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version