अभाविप हरियाणा सदस्यता अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में 1 लाख 85000 सदस्यो को जोड़ेंगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा सत्र 2024-25 की सदस्यता प्रारम्भ होने से पूर्व प्रांत द्वारा तीन सदस्यता कार्यशालाएं तीन स्थानों (अम्बाला, फरीदाबाद, भिवानी) पर विभाग अनुसार की गई हैं, जिसमे पूरे प्रदेश 170 कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया है। अभाविप हरियाणा 22 जुलाई में अपना सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसमें पूरे प्रदेश का 1 लाख 85 हजार का लक्ष्य रखा है। सबसे पहले परिषद विद्यालय सदस्यता अभियान 22 से 31 जुलाई तक,महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय सदस्यता अभियान 05 से 15 सितम्बर तक व व्यवसायिक सदस्यता अभियान 15 से 21 सितंबर तक तीन चरणों में अपना अभियान पूर्ण करेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा के प्रांत मंत्री राहुल वर्मा ने कहा कि ” अभाविप के कार्यकर्ता छात्रो से संबंधित सभी समस्याओं को प्रखरता से उठाते है व समस्या के निवारण हेतु कार्य करते है।

प्रांत द्वारा विभिन्न विषयों पर चिंतन कर प्रभावी योजना बनाई गई है जिस पर सभी इकाईयां आगामी वर्ष की योजना को पूर्ण करने का कार्य करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परिसर संस्कृति को पुन: जींवत करने हेतु देश के सभी शैक्षणिक परिसर मे परिसर चलो अभियान व सदस्यता अभियान 22 जुलाई से पूरे प्रदेश में चलाएगी।

गत वर्ष भी 1 लाख के लक्ष्य को पूर्ण किया है इस वर्ष भी सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोभाव से सदस्यता अभियान में लगकर लक्ष्य को पूर्ण करेगे। इस वर्ष 120 नगर, 40 विश्वविद्यालय, 200 महाविद्यालय व 220 विद्यालय में अपनी इकाई बनाएगी इस अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया इस मौके पर गरिमा कौशिक शिव उझाना पंकज शास्त्री हरिओम पंडित आदि उपस्थित रहे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!