Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन:रेवाड़ी से रींगस के बीच जुलाई में लगाएगी 8 चक्कर, भीड़ से मिलेगी राहत

खाटू श्याम के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी से रींगस के बीच एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह स्पेशल रेलसेवा भीड़ प्रबंधन में मददगार साबित होगी

गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई, 12 जुलाई, 18 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 25 जुलाई और 26 जुलाई को यानी कुल 8 ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी

इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 12 जुलाई, 13 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई व 28 जुलाई को (08 ट्रिप) रींगस से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर शाम 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली,नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

राजस्थान में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों में से एक खाटू श्याम का मंदिर है, जो सीकर जिले में स्थित है। बता दें, खाटू श्याम मंदिर की गिनती दुनिया के सबसे पूजनीय मंदिरों में की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वर्ष में लगभग 50-60 लाख भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर भक्त रेलवे मार्ग के जरिए रींगस रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम मंदिर पहुंचते हैं।

रींगस रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 17 किलोमीटर। यहां से मंदिर तक जाने की यात्रा कार से लगभग 30 मिनट में पूरी हो जा सकती है। हालांकि रींगस स्टेशन से मंदिर के लिए आप ऑटो या जिप्सी ले सकते हैं, जिसका किराया लगभग 50 रुपए तक होता है। रेलवे स्टेशन से ये सुविधा आपको आसानी से मिल जाएगी।

Exit mobile version