रात को बहन-बहनोई की सालगिरह में खुशियां मना रहे परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह बालाजी जाने को निकले थे। बालाजी पहुंचने से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में बड़ौदामेव के पास हुए हादसे में सोनीपत के रहने वाले परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।जिसमें पति, पत्नी और बेटा शामिल है।
अलवर से गुजरने वाले दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना हो गई. हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल में से एक राजकुमार ने बताया कि वह अपने परिवार पत्नी पूजा, बच्ची दिव्यांशी , बेटा रुद्राक्ष और साला कमल और उसकी पत्नी शिया के साथ सोनीपत हरियाणा से महेंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे. सुबह उनकी वैगनार की दूसरी कार ब्लेनो से टक्कर हो गयी. जिसमें एक दंपति की मौत हो गई.
घायल राजकुमार के साले और उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायलों को बादोदामेब चिकित्सालय ले जाया गया जहां से अलवर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस चालक सचिन ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे की घटना थी. होदपुड़ी गांव पुलिया के समीप दो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.
कहा जा रहा है कि चालक को नींद के चलते यह हादसा हुआ है. कार 7 लोग सवार थे जिसमें से पति-पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया. बाकी पांच घायलों को बड़ौदामेव सीएससी पर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.
एंबुलेंस चालक ने बताया कि सभी घायल हरियाणा के सोनीपत से वैगनार कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी बीच यह बड़ा हादसा हो गया.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के चार बजे कमल और उनके बहनोई राजकुमार का मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम था। सुबह कार में सवार होकर कमल (29), उनकी पत्नी अनुष्का (26) और बेटा विभान (2), बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष मेहंदीपुर के लिए निकल गए।कार को कमल चला रहा था। जब वे अलवर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कमल, अनुष्का और विभान की मौत हो गई। उनकी बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष घायल हो गए। कमल और अनुष्का की शादी तीन साल पहले शादी हुई थी।

