Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मेहंदी समारोह में दर्दनाक अंत: डांस फ्लोर पर गिर पड़े दूल्हे के मामा

मध्य प्रदेश के जिले के ग्राम ओझरा में मंगलवार रात शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। भांजे की शादी में मेहंदी कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे मामा अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजन पहले इसे डांस स्टेप समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक वे नहीं उठे तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव के रूप में हुई है। वे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने ओझरा आए थे। मंगलवार रात मेहंदी की रस्म के दौरान परिवारजन गीत-संगीत पर झूम रहे थे। ‘रब से क्या मांगू, जब तू मेरे करीब…’ गीत पर घनश्याम अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। घटना के बाद विवाह समारोह का माहौल गमगीन हो गया। खुशियों के बीच आई इस अचानक त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

मामला खरगोन के ओझरा गांव का है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में ओझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। घनश्याम यादव पेशे से किसान थे। करीब आठ एकड़ जमीन है। उनके साथ उनकी पत्नी और इकलौता बेटा भोला यादव भी मौजूद थे। भोला 8वीं क्लास में पढ़ता है।वे भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में मामेरा लेकर मंगलवार को ही ओझरा पहुंचे थे। शाम को मेहंदी के साथ ही संगीत भी रखा गया था। घनश्याम के बड़े भाई बलिराम यादव के मुताबिक – ‘हम दो भाई हैं। घनश्याम छोटा था। परिवार के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अधिकांश रस्में हो गई हैं। अब साधारण तरीके से ही शादी की जाएगी।

Exit mobile version