रोहतक ​जिले की महम नगर पालिका ने गुरुवार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए अहम पत्र जारी किया है। सचिव ने सभी महिला पार्षदों और चेयरमैन के नाम एक पत्र जारी किया। इस पत्र में चेयरमैन और सभी महिला सदस्यों को स्वयं अपनी प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्देशित किया गया है।

अगर यह आदेश केवल कागजी बनकर न रहा तो, एक बड़ी पहल साबित होगा। पालिका के अधिकांश कामकाज महिलाओं के स्थान पर पुरुष प्रतिनिधि ही संभालते हैं। यह हाल जब है, कि पालिका में सरकार महिलाओं की ही है। वहीं पालिका में महिला पार्षदों की संख्या भी अच्छी खासी है।

पालिका में अधिकांश समय में महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति या ससुर ही कामकाज संभालते रहे हैं। नगर पालिका के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप में भी महिला पार्षदों की जगह उनके पति या ससुर के नंबर दर्ज हैं। दिशा-सूचक बोर्डों पर भी यही स्थिति है।

महिला प्रतिनिधियों की भूमिका सिर्फ नाम तक सीमित रह गई है। पालिका की चेयरमैन भारती पंवार हैं। पालिका में कुल 15 वार्ड है। 2 पार्षद मनोनीत हैं। कुल महिला पार्षदों की संख्या 8 है, जिसमें एक शासन से मनोनीत है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!