Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 20 जून को मेगा जॉब फेयर: 35 तक नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर



रोहतक, 16 जून। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय मण्डल रोजगार कार्यालय द्वारा 20 जून 2026 को प्रातः: 9 बजे स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में लगभग 30 से 35 प्रतिष्ठित संस्थान एवं निजी क्षेत्र के नियोक्ता भाग लेंगे तथा मौके पर विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
सचिन गुप्ता ने बताया कि इस रोजगार मेला में रोहतक सहित आसपास के जिलों के कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों एवं आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त युवा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बारहवीं उत्तीर्ण तथा अन्य रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेला का उद्देश्य युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। मेगा जॉब फेयर में ऑपरेटर, ग्रेजुएट ट्रेनी, पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट तथा अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों से संबंधित रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी बेरोजगार युवाओं का आह्वान किया है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेला में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट  www.hrex.gov.in  पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों एवं अन्य रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी उन्हें समय-समय पर प्राप्त होती रहे। जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवा इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।

Exit mobile version