Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साईबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु की मीटिंग:साइबर हैल्प डेस्क के माध्यम से करीब दस लाख रुपये की रिकवरी कर पीडितो को लौटाये

साइबर क्राइम से संबधित शिकायते व अभियोगो को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशो अनुसार नोडल अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला रोहतक द्वारा मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बढते हुए साईबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस लाईन मे साईबर अपराध को लेकर मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान प्रभारी साइबर थाना, साइबर थाना टीम व अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। सहायक पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने मीटिंग के दौरान बताया कि वर्तमान मे आमजन को साइबर क्राइम के माध्यम से ठगो द्वारा काफी नुकसान पहुचाया जा रहा है। जिस संबंध मे रोहतक पुलिस द्वारा साइबर क्राईम पर रोकथाम हेतू निम्नलिखित कदम उठाये जा रहे है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतू जिला स्तर पर अलग से साइबर थाना प्रांरभ किया गये है ताकि साइबर अपराध पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस लाईन मे साईबर अपराध को लेकर मीटिंग

रोहतक मे स्थापित साइबर थाना मे कुल 32 अभियोग दर्ज कर अनुसंधान अमल मे लायी जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना मे अलग से हैल्प डैस्क का कार्य कर रहा है। जिन पर ऑनलाइन फ्रॉड, फेसबुक, व्हाटसअप टिवटर व अन्य साइबर अपराध से संबधित मामलो पर विशेष रुप से कार्य किया जाता है। इसके साथ ही व्यक्तिगत रुप से दी गई साइबर अपराध से संबधित शिकायतो का निवारण किया जाता है।


माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के आदेशानुसार रोहतक पुलिस द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर अपराध से बचने के लिये साइबर जागरुकता दिवस के रुप से मनाया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरुप ग्राम पचांयत, स्कूले, कॉलेज, पार्को आदि सार्वजनिक स्थानो पर ज्यादा से ज्यादा आमजन को साइबर अपराध से बचाव बारे जागरुक किया जा रहा है। सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल या अनजान नम्बरो से उनके पास भेजे गये लिंक पर क्लिक ना करे औऱ अपनी गोपनीय जानकारी जैसे कि बैंक खाता, आधार नम्बर, ओटीपी किसी से शेयर न करे। साइबर अपराध घटित होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज रजिस्ट्रेशन कराये ताकि पीडित की धनराशि का बचाव किया जा सके।


जिला रोहतक पुलिस ने कार्यरत साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अभी लगभग तक लगभग दस लाख रुपये की रिकवरी करके पीडितो के पैसे खाते मे लौटाये गये है। रोहतक पुलिस को अब तक साइबर से संबधित हैल्प डेस्क पर 1806 शिकायते प्राप्त हुई है जिनमे से 1182 शिकायतो का निपटारा करके लगभग 66 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया है और 90 शिकायतो पर अभियोग अंकित कर अनुसंधान अमल मे लाया जा रहा है।

Exit mobile version