रोहतक वर्कशॉप में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (1342) संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शयोकंद जी ने की और कार्यक्रम का मंच संचालन अमित महराणा ने किया।मीटिंग में यूनियन पदाधिकारियों प्रदेश प्रभारी कृष्ण नोहरा, प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश पूनिया, अनिल गंगाणा, विक्रम राणा, राजेश पंघाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया और बताया कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ सांझा मोर्चा के साथ मिलकर कर्मचारियों की मांगे पूरी करवाने के लिए संघर्षरत है बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है माननीय परिवहन मंत्री के साथ मीटिंग में मानी गई मांगों को जल्द से जल्द लागू करवाया जाएगा, उनमें से औवर टाइम लागू करने का पत्र जारी हो चुका है और बाकी जो मांगे हैं उनके बारे में जल्द से जल्द महानिदेशक महोदय व परिवहनमंत्री से मिलेंगे।

जिनमें से मुख्य रूप से परिचालकों का ग्रेड पे बडवाना, 2016 के चालको वह 1992 से 2002 के बीच लगे चालक परिचालकों को जॉइनिंग तिथि से पक्का करवाना , ऑनलाइन तबादला पॉलिसी पहले आपसी स्थानांतरण खोले जाए , ई एल की कटौती का लेटर जल्द से जल्द वापस किया जाए। डी ग्रुप के कर्मचारियों के प्रमोशन जल्द से जल्द की जाए। आज मीटिंग में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड नंबर 1342 मान्यता प्राप्त संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ रोहतक डिपो की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड नंबर 1342 मान्यता प्राप्त संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की रोहतक डिपो की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
श्री राजेश पंघाल को डिपो प्रधान
श्री शिवकुमार सिंह डिपो चेयरमैन
श्री राजेश गोरड वरिष्ठ उप प्रधान
श्री सोनू गोरड उपप्रधान
श्री जय भगवान उप प्रधान
श्री अनूप उपप्रधान
श्री अनिल कुमार सचिव
श्री सतीश कुमार सह सचिव
श्री जगबीर सहसचिव,
श्री कर्मजीत सह सचिव
श्री राम प्रकाश सह सचिव
श्री अमित कार्यालय सचिव
श्री नवीन कुमार कैशियर
श्री कंवर पाल सह कैशियर,
श्री मनदीप अहलावत ऑडिटर
श्री राजकुमार संगठन सचिव
श्री प्रवीण कुमार प्रेस सचिव
श्री राहुल भेंसवाल के पद पर संगठन में जिम्मेवारी दी गई है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!