Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

म्हारी छोरियाँ के छोरों से कम है – विश्व कैडेट कुश्ती में देश को मिले सभी पांच पदक जीते हरियाणा की बेटियों ने

हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जहां हरियाणा के बेटों ने फ्री स्टाइल में भारत को चैंपियन बनाया। तो वहीं हरियाणा की बेटियां ने भी देश का सर पूरी दुनिया में और ऊंचा उठा दिया और वहां से जीते सभी पांच पदक हरियाणा की बेटियों ने जीते है।

जिनमें तीन स्वर्ण पदक व दो कांस्य पदक शामिल है। इस तरह पांच मेडल जीतने पर भारत महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा है।

विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के पहलवानों ने फ्री स्टाइल में छह मेडल जीतकर इतिहास रचते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अब बेटियों ने पांच मेडल जीते है।

  1. 43 किलो में तनु ने स्वर्ण पदक
  2. 46 किलो में कोमल ने स्वर्ण पदक
  3. 73 किलो में प्रिया मलिक ने स्वर्ण पदक
  4. 53 किलो में अंतिम ने कांस्य पदक
  5. 65 किलो में वर्षा ने कांस्य पदक जीता है।

पांच मेडल जीतने पर भारत को 139 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थाना मिला। जबकि यूएसए 149 प्वाइंट लेकर पहले तो रसिया 134 प्वाइंट लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

Exit mobile version