रोहतक जिले की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को पूर्व वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह के रिटायर होने के बाद करीब पौने दो माह बाद स्थायी तौर पर वाइस चांसलर मिल गया है। साथ ही रजिस्ट्रार कृष्ण कांत गुप्ता को रिलीव करके नया रजिस्ट्रार भी नियुक्त किया गया है। गवर्नर व चांसलर MDU प्रो. असीम कुमार घोष ने पत्र जारी करते हुए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में अगले 3 साल के लिए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के प्रो. मिलाप पूनिया को वाइस चांसलर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. राजबीर सिंह के रिटायर होने के बाद वाइस चांसलर का कार्यभार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के VC प्रो. सोमनाथ सचदेवा संभाल रहे थे।
MDU में दो टर्म पूरी करने के बाद प्रो. राजबीर सिंह 20 फरवरी को वाइस चांसलर के पद से रिटायर हो गए। हालांकि उनका कार्यकाल हमेशा विवादों से भरा रहा और रिटायरमेंट के दिन भी छात्रों ने हंगामा किया। उनके रिटायर होते ही वाइस चांसलर की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के VC को दी गई। गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष ने वाइस चांसलर की नियुक्ति के साथ ही रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की सेवाओं को भी समाप्त करते हुए उनके स्थान पर IGN कॉलेज लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर ऑफ कॉमर्स संदीप बंसल को जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए है।

