रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) रोहतक ने स्पेशल चांस देकर UG/PG के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का मौका दिया है। जिन्होंने 2001 के बाद पंजीकरण करवाया और अपनी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए, उनके लिए यह बेहतर मौका है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के पास 30 सितंबर तक का समय है। 2000 रुपए विलंब शुल्क के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. BS संधू ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों (UG/PG) में पंजीकृत उन विद्यार्थियों को स्पेशल चांस दिया है, जो विश्वविद्यालय अध्यादेश के तहत प्रदत्त अवसरों में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। 17 अगस्त को इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के मानदंडों, दिशा निर्देशों और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ तारीख बढ़ाई गई है।
MDU ने जुलाई 2022 में आयोजित MSC मैथ विद कंप्यूटर साइंस के दूसरे सेमेस्टर तथा MSC सांख्यिकी के दूसरे सेमेस्टर, MSC एग्रीकल्चर बायोटेक, बायोटेक, बायोकैमिस्ट्री बायोइंफोर्मेटिक्स, इनवायरमेंटल साइंस, फूड टेक्नोलोजी, जेनेटिक्स, मेडिकल बायोटेक, माइक्रोबिअल बायोटेक, माइक्रोबायोलोजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, जूलोजी, कंप्यूटर साइंस के दूसरे सेमेस्टर तथा M.Ed दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

