MDU रोहतक में BEd प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट आ चुकी है, जिसके तहत रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाएं 26 अगस्त से आरंभ होंगी। वहीं एडिशनल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 अगस्त से आरंभ होने जा रही हैं। इधर MDU ने MTECH व M फार्मेसी में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को 27 तक बढ़ा दिया है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की BEd नॉर्मल व स्पेशल एजुकेशन प्रथम वर्ष की रेगुलर एवं री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. BS सन्धू ने बताया कि BEd नॉर्मल व स्पेशल एजुकेशन प्रथम वर्ष की रेगुलर एवं री-अपीयर की अगस्त-सितंबर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 26 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अवार्ड 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
MDU में सत्र 2022-2023 में MTECH तथा M-फार्मेसी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि MTECH व M-फार्मेसी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

