Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से एक पार्षद ने शहर की जल निकासी की खराब व्सवस्था देख जलभराव में बैठ विरोध प्रदर्शन किया

रोहतक (ROHTAK): वार्ड न. 1 के पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड की जेपी कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, शास्त्री नगर, श्याम कॉलोनी, में बारिश होने पर जलभराव हो जाता है और वार्ड में सीवर लाइन भी हमेशा खराब रहती है जिसके चलते पानी ओवरफ्लो होता रहता है। लोग शिकायत लेकर उनके घर तक पहुंचते हैं, लेकिन वे कोई मदद नहीं कर पाते हैं जिसके चलते वे अब काफी निराश सा महसूस करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। जलभराव की समस्या का निदान के लिए कई बार निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा से बरसाती जलनिकासी लाइन डलवाने के लिए कह चुके हैं। लेकिन हाथ सिर्फ कोरे आश्वासन ही लगे और कुछ नहीं। सीवर लाइन चोक होने की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता से भी की जा चुकी है मगर वहाँ से भी समस्या का कोई हल नहीं हो सका । उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया जिस से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने लगी। जिसके चलते वे रात 10:45 बजे घर के पास शास्त्री नगर की मुख्य गली में जलभराव में विरोध प्रदर्शन करने बैठ गये। उन्होंने बताया कि जलभराव के बीच बैठने के बाद उनसे मिलने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे तत्पश्चात वह 12 मिनट बाद स्वयं ही उठ गए।

Exit mobile version