Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दोस्तों संग नहर में नहा रहा एमबीबीएस का छात्र डूबा

रोहतक में शनिवार को देर शाम पीजीआई का छात्र अपने 4 दोस्तों के साथ खरावड़ में खाना खाने गए थे। इस दौरान सभी जेएलएन के किनारे पहुंच गए। यहां पर विजय और मोहित नहर में उतरकर नहाने लगे। पानी में बहाव अधिक होने के कारण दोनों बहने लगे। आसपास के लोगों ने मोहित को तो बाहर निकाल लिया लेकिन सोनीपत के गांव राठधना के विजय पीजीआईएमएस में ​एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र पानी में कहीं गुम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नहर फुल होने के कारण उसमें बहाव अधिक था।

इसलिए कोई उसे बचा नहीं सका। इसके जानकारी अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी रतनलाल को दी गई। वह मौके पर पहुंचे। मौजूद दोस्तों से जानकारी करने के साथ ही नहर में छात्र की तलाश की गई। लेकिन 5 घंटे चले अभियान के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस बीच किसी ने विजय के ​परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर सोनीपत से परिजन भी नहर के पास पहुंच गए। लापता छात्र के पिता और भाई ने बताया कि विजय एमबीबीएम द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह हॉस्टल में रहता, नहर में नहाते समय डूब गया है। जिसकी तलाश कराई गई थी, लेकिन कोई पता नहीं लग सका है। छात्र की रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने तलाश कराई जाएगी।

Exit mobile version