हरियाणा के नूंह जिले में आज ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा है, लेकिन इससे पहले ही मजार तोड़ने का मामला सामने आया है। यह मजार देर रात को तावडू में तोड़ी गई है। घटना के बाद से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नूंह जिले में 13 जुलाई रात 9 बजे से इंटरनेट व बल्क SMS की सेवाएं बंद हैं। जो कि 14 जुलाई तक बंद रहेंगी। वहीं पहली से 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है।
नूंह में यात्रा की गंभीरता को देखते हुए डीसी और एसपी निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं सीएम सैनी ने यात्रा वाले रास्ते से मीट की दुकानें और मीट की फैक्ट्री भी बंद रखने के ऑर्डर जारी किए हैं। मौके पर ढाई हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बता दें कि 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी। इसलिए अबकी बार प्रशासन मुस्तैद है।
इसी को देखते हुए DC विश्राम कुमार मीणा और SP राजेश कुमार ने पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा CM नायब सैनी ने यात्रा के रूट पर आने वाली मीट की दुकानें और मीट की फैक्ट्री भी बंद रखने के ऑर्डर जारी किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ढाई हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा इस बार नाके भी बढ़ाए गए हैं। नूंह पुलिस ने ट्रैफिक रुट की एडवाइजरी भी जारी की है
वहीं, सरकार ने 2023 में हुई हिंसा के आरोपी फरीदाबाद के हिंदू संगठन के नेता बिट्टू बजरंगी के यात्रा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। नूंह प्रशासन ने उसे इजाजत नहीं दी है। इसको लेकर बिट्टू बजरंगी ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है।
