गोहाना में बीती रात पशु चारा (पराली) से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई। हादसा गोहाना के छोटू राम चौक पर हुआ। ट्राली में भरी पराली में आग उपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टकराने व इनमें उठी चिंगारी से लगी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक लगभग पूरा पशु चारा जल कर खत्म हो गया। इस दौरान एक युवक के हाथ भी झुलस गए।

जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह फतेहाबाद से पराली लेकर नोएडा जा रहा था। जब ट्रैक्टर रात को गोहाना शहर में छोटू राम चौक के पास पहुंचा तो ट्राली रोड के उपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टच कर गई। तारों में स्पार्किंग के बाद ट्राली में भरी पराली ने आग पकड़ ली। ट्रैक्टर ड्राइवर व अन्य ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!