हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा पाखंडवाद को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दावा किया कि एक सप्ताह में पाखंडवाद को समाप्त करना है। मासूम शर्मा ने कहा, इन ढोंगी-पाखंडियों के पोस्टर व हॉर्डिंग का सफाया करना है। जो युवा इनके खिलाफ साथ देंगे, वे इनके पोस्टर फाड़ते हुए वीडियो बनाकर टैग किया करो।
कलाकार मासूम शर्मा ने वीरवार रात को लाइव आकर वीडियो जारी कर बोले, इस पाखंड के खिलाफ मुहिम थी, उसके तहत दो गाने बनाए। जिसमें तत्वदर्शी गाना यूट्यूब पर सातवें नंबर पर और फिल्मी बाबा गाना यूटयूब पर ऑल इंडिया दूसरे नंबर पर ट्रेनिंग में चल रहा है। पहले कुछ लोग इनसे डरते थे और राजनीतिक लोग भी इनसे डरते थे कि इनके पास लोग या भीड़ है।
इससे पहले भी मासूम शर्मा ने पाखंडवाद पर मंदिर में भजन संध्या में सियासी कटाक्ष करते हुए इनको घेरने का काम किया और तत्वदर्शी गाना गाते हुए सनातन को बचाने और लोगों से इन पाखंडियों को जूत मारने की भी अपील की थी। हाल ही में मासूम ने फिल्मी बाबा दूसरा नया विवादित साँग रिलीज किया है।
मासूम बोले, अब ऐसा लग रहा है कि वो सिर्फ एक माहौल बना है। भीड़ नहीं है, चंद लोग है। भीड़ तो इनके खिलाफ है और सनातन की रक्षा करने वाली है, ताकि इन ढोंगी, पाखंडी फिल्मी बाबों को पता चल जाए कि लोग जाग चुके हैं और अब छोड़ेंगे नहीं। अभी पाखंडवाद पर दो गाने और नए आने हैं।
हर व्यक्ति का फर्ज बनता है कि पाखंड के खिलाफ आवाज उठाओ। हमारे देश का बहुत सा भाग कई देशों में बंटने के बाद बचा हुआ भू-भाग भी इन पाखंडियों की वजह से खतरे में हैं। सभी को सहयोग करना है।
कलाकार मासूम बोले, कहीं भी इन पाखंडियों के कहीं भी होर्डिंग या पोस्टर दिख जाए या सरकारी बिल्डिंग पर इनके पोस्टर दिख जाए। सब उनका सफाया करो और उन वीडियो को मुझे टैग करना। उस वीडियो को अपनी स्टोरी पर लगाऊंगा। एक सप्ताह में ये पाखंडवाद समाप्त करना है। जिन युवाओं ने ये पहल की है और इन ढोंगी-पाखंडियों के पोस्टर फाड़ रहे हैं, तो वो काम जारी रखना है।
तब इन पाखंडियों को पता चल जाएगा कि अब तुम्हारी दुकान बंद होने वाली है।
मासूम शर्मा ने अपना दूसरा गाना “फिल्मी बाबा” भी रिलीज कर दिया है। इसे मासूम शर्मा ने गाया है, जिसे राइटर अमर करनावल ने लिखा। 8 सितंबर को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर 3.41 मिनट का इसका ऑफिशियल ट्रैक जारी हुआ है। इसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को एक बार फिर से निशाने पर लिया।
सॉन्ग के शुरूआती बोल में कहा- ‘ना इज्जत असली संता की गुरुआं की या मत मारदी जनता की, इन झोले झाप बाबा नै। जो जी चाहवे वो लिखूंगा, जो जी कहवे वो गाऊंगा। मैंन जीनी आंदी ना जिंदगी दाबां की। जो खुद नै प्रभु दर्शा रहे, पांखड देश में फैला रहे’।
