Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नकाबपोश बदमाशों ने पहलवान को मारी गोली: दो गोलियां लगी, गंभीर हालत में PGI भर्ती

रोहतक के गांव गांधरा निवासी करीब 35 वर्षीय राजीव उर्फ ढिला पहलवान गोली लगने के कारण घायल हुआ है। राजीव बाइक पर सवार होकर खेत में गया हुआ था। शुक्रवार को वह खेत से वापस आ रहा था। जब वह गांव के बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो इसी दौरान एक कार में सवार होकर 3 युवक आए। जिन्होंने राजीव के पीछे गाड़ी लगा दी। वहीं फायरिंग कर दी। इस दौरान राजीव को 2 गोली लगी है। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

फायरिंग वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 3 नकाबपोश आरोपी घायल राजीव का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजीव बचने के लिए पैदल ही भागता दिखाई दे रहा है। बचने के लिए राजीव काफी दूर तक भागता रहा। लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वहीं आरोपी उसका पीछा करते हुए भाग रहे हैं। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी वारदात स्थल से फरार हो गए।

Exit mobile version