करनाल में ठेके के मालिक कृष्ण गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 10 बजकर 2 मिनट पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में देसी कट्टा था। वे तीनों शराब के ठेके पर पहुंचे और एक ने शराब की बोतल मांगी।

जैसे ही कारिंदा शराब की बोतल लेकर आया तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और कैश लूटकर फरार हो गए। ठेका संचालक ने बताया कि बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मेन कैश था वह पहले ही भेज दिया गया था, लेकिन जो बची हुई सेल थी करीब 15 हजार और तीन शराब की बोतलें उन्हें लूटकर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि 10 बजकर 2 मिनट पर सबसे पहले एक ब्लैक और खाकी पेंट पहने हुए बदमाश काउंटर पर उछला और नीचे रखी कैश पेटी उठा ली। इसके पास काले रंग का बैग था और इसने मुंह पर सफेद रंग का रुमाल बांधा हुआ है और काले रंग की कैप पहनी हुई है। इसके ठीक पीछे इसका दूसरा साथी है, जिसने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई है और उस टी शर्ट के आगे लविश लिखा हुआ भी नजर आ रहा है।

इसने काले रंग का हैल्मेट पहन रखा है। पहला युवक दोनों कारिंदों को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान के अंदर चला जाता है और दूसरे वाला कैश लूट लेता है। इतना ही नहीं पहले बदमाश ने अंदर से शराब की दो महंगी वाली बोतले भी अपने हाथ में पकड़ी हुई थी। हाथ साफ करने के बाद 10 बजकर 4 मिनट पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

सेक्टर 32,33 थाना के पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कर्ण विहार में वाइन शॉप पर लूट की वारदात हुई है। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!