Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

समाधान शिविरों में सुनी गईं लोगों की समस्याएं: उपायुक्त सचिन गुप्ता बोले- समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध


रोहतक, 7 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन नागरिकों की हर समस्या के समयबद्ध निपटारे के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित व स्थायी निपटारा करें तथा संबंधित नागरिक से संवाद भी करें।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है। सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे यथाशीघ्र उचित निपटारा करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि वे समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का शीघ्र उचित निपटारा करें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों व अन्य शिकायत पोर्टलों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए जिला में कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के बारे में फीडबैक लेकर नागरिक की संतुष्टि के बाद ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार समाधान शिविर में नागरिकों की सुनी गई समस्याएं :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का तुरंत यथासंभव निपटारा करें। समाधान शिविर में भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चौधरी एवं डॉ. अंकुश बिड्डू सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। महम उपमंडल पर भी समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने नागरिकों की  शिकायतें सुनी तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिये।

Exit mobile version