Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से विवाहिता लापता:पति गया था घर से बाहर, किराएदार ने फोन करके बताया रात को पत्नी हुई गायब

रोहतक में एक विवाहिता अचानक रात को लापता हो गई। जब महिला घर से गायब हुई उस समय उसका पति बाहर कहीं गया हुआ था। किराएदार ने पति को पत्नी के गायब होने के बारे में बताया। इसके बाद पति ने महिला को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक की एक कॉलोनी निवासी में रहता है। उसकी करीब 22 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि वह गाड़ी में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके किराएदार का फोन आया और उसने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं हैं। रात को कहीं गायब हो गई।

पति ने बताया कि उसने पत्नी को तलाशने के लिए रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कहीं पर कोई पता नहीं लगा। इसके बाद शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version