Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में विवाहिता की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत: मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार रुकवाया

कैथल में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मायका पक्ष के मुताबिक वे पहुंचे तो ससुराल के लोग चुपचाप मृतका का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 32 वर्षीय ​शिवानी का विवाह 2 साल पहले ही कलायत शहर में हुआ था।शिवानी के भाई नरवाना निवासी सोनू के मुताबिक उसकी बहन बिल्कुल ठीक-ठाक थी। जबकि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बीमारी का बहाना लगाया है। उसकी बहन की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। विवाह के एक महीने के बाद से उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।

सोनू ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज के लालची हैं। वे अपनी बहन को घर ले आए थे, लेकिन बाद में पंचायत में समझौता कर लिया। अभी एक सप्ताह​ पहले भी वह अपने मायके से वापस आ गई थी।

बुधवार शाम करीब 6 बजे जानकारी मिली कि उसकी बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया था। नरवाना से निकले तो बताया कि हार्ट अटैक आ गया है। इसके बाद तुरंत ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी थी।

उनकी मांग है उसकी बहन के अंतिम संस्कार से पहले ही उसके पति, सास, ससुर और ननंद की गिरफ्तारी की जाए। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है। वह उनकी बेटी जैसी थी। बेटी और उनके बेटे में काफी प्रेम था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अभी जिला नागरिक अस्पताल में मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Exit mobile version