Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, मौके से पति फरार, मृतिका एक साल के बच्चे की मां थी

फरीदाबाद में एक महिला की मौत हो गई। मृतका हैप्पी के परिजनों ने उसके पति और उसके ससुर पर जमीन के लिए 5 लाख रुपए मांगने और पूरे रुपए न देने पर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट कर हत्या करने के लगाए हैं।

मृतका के भाई चमन कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले है। उनकी बहन की शादी 12 जून 2022 को जवाहर कॉलोनी के रहने वाले पुष्कर से हुई थी। लेकिन तभी से वह लोग से जमीन के लिए रुपए मांग रहे थे और उन्होंने 2 लाख रुपए दे भी दिए थे। लेकिन बीते कल उन्होंने उनकी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उन्हें सूचना भी उनके दूसरे रिश्तेदार विनोद सिंह ने दी उन्होंने बताया कि आपकी बहन की मौत हो चुकी है। इसके बाद जब वह फरीदाबाद पहुंचे तब जवाहर कॉलोनी उनके घर पर लड़का फरार था। फिर उन्हें बताया गया मृतका के शव को निजी अस्पताल में रखवाया गया हैं। अब मायके पक्ष के लोग आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतका का एक सवा साल का बेटा भी है।

Exit mobile version