Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में एक व्यक्ति तांत्रिक क्रिया से करोडपति के चक्कर में 2.40 लाख रूपये गवाये

तांत्रिक क्रिया का आरोपी - Dainik Bhaskar
तांत्रिक क्रिया का आरोपी

पानीपत (Panipat): तांत्रिक क्रिया से करोड़पति बनने के लालच में बांध गांव के भजनलाल जो कि कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने 2.40 लाख रुपए गंवा दिये। तांत्रिकों ने पीड़ित से श्मशान घाट में जानवरों की बलि भी चढ़वाई। पीड़ित करोड़पति नहीं बना तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। रुपए वापस मांगने पर आरोपी उसे तांत्रिक क्रिया से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न के कारण पीड़ित बीमार हो गया। अब टेस्ट कराया तो उन्हें TB की बीमारी मिली। पीड़ित ने इसराना पुलिस थाने में 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों की रुपयों की मांग पूरी करने के लिए उसने अपनी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र बेच दिया। इसके बाद 3% के हिसाब से 70 हजार रुपए ब्याज पर लिये। अब आरोपी रुपए लौटाने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शीशपाल, सुभाष, रामदास, अजायब सिंह और अमन के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।

Exit mobile version