Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरूक्षेत्र में 14 सितम्बर को कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित:रैली स्थल के 2KM में कड़ी सुरक्षा; पीएम के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ताबड़तोड़ कई रैली करेंगे। पीएम मोदी 14 सितंबर (शनिवार) को हरियाणा का दौरा करेंगे। कुरुक्षेत्र की धरती से चुनाव का शंखनाद करेंगे। थीमपार्क कुरुक्षेत्र में दोपहर 2 बजे रैली होगी।

बीजेपी नेता संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव में जीत का मंत्र फूंकने के लिए पीएम मोदी आ रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रैली में आने की अपील की है। कहा कि इस चुनाव में पीएम मोदी की पहली रैली है। वे दोपहर दो बजे थीमपार्क पहुंच जाएंगे।

पीएम मोदी हरियाणा में तीन बड़ी रैलियां करेंगे। कुरुक्षेत्र, हिसार, फरीदाबाद या गुरुग्राम में रैली को संबोधित करेंगे। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों से राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला, करनाल, सिरसा अथवा फतेहाबाद और दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ या रोहतक में बड़ी रैलियां करेंगे।

वरुण सिंगला कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाली 14 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए रैली करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री की रैली और सुरक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर है. प्रधानमंत्री की रैली को लेकर दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस यहां पर बुलाई जाएगी. जो यहां पर यातायात को नियंत्रित करने से लेकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर ड्यूटी पर तैनात रहे.

Exit mobile version