Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Manoj Tiwari ने पंचकूला में सुनाया ‘लिपस्टिक’ सॉन्ग, बोले- पूर्वांचलियों को भगाना चाहती है कांग्रेस

Manoj Tiwari पंचकूला पहुंचे तो मंच पर भोजपुरी रंग जम गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना चर्चित ‘लिपस्टिक’ सॉन्ग सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। गीत शुरू होते ही दर्शकों ने तालियों और हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया।

संबोधन के दौरान मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल के लोगों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूर्वांचली समाज को अलग-थलग करने की राजनीति कर रही है। तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग देशभर में मेहनत और अपने काम से पहचान बना रहे हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल उन्हें बांटने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी बाहरी और स्थानीय के नाम पर इसी तरह का माहौल बनाया गया था। मनोज तिवारी ने दावा किया कि जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है औरविकास के मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहती है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके भाषण और भोजपुरी गीतों का जमकर आनंद लिया। राजनीति और मनोरंजन का यह मेल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा।

मंच पर मनोज तिवारी ने पांडे सरनेम देखकर वार्ड 10 के प्रत्याशी शेखर पांडे से पूछा कि बिहार में कहां से आए हो, तो उसने जवाब दिया कि मोतिहारी से हैं। तिवारी ने कहा कि यही BJP है, बिहार से आए युवक को यहां पर चुनाव लड़वा दिया। इसी को कहते हैं सबका साथ-सबका विकास

Exit mobile version