Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भिवानी में मनीषा की श्रद्धांजलि सभा:पिता बोले- पुलिस हमारे मददगारों को परेशान न करे; आंदोलन में शामिल हुए नेता को BKU ने निकाला

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की आत्मिक शांति के लिए आज श्रद्धांजलि सभा हो रही है। इसमें दूरदराज से लोग आकर मनीषा के पिता संजय को ढांढस बंधा रहे हैं। मनीषा 11 अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद लापता हो गई। 13 अगस्त को उसकी लाश मिली।

इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए धरना लगा दिया। मनीषा के 3 बार पोस्टमॉर्टम हुए और अब जांच CBI के हवाले कर दी गई है

संजय को इस बात का मलाल है कि लोकल पुलिस उन लोगों को परेशान कर रही है, जिन्होंने मनीषा के परिवार का साथ दिया। पिता ने कहा- ‘प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील है कि ऐसा न करे। उन लोगों ने तो हमारे लिए आवाज उठाई थी।’

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने अपने युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद को पद से निष्कासित कर दिया है। रवि आजाद मनीषा के समर्थन में हुए धरने में शामिल हुए थे।

Exit mobile version