हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने घोषणा पत्र तैयार कर लिए हैं। भाजपा अपने संकल्प पत्र को कल (बुधवार) जारी करेंगे। बहुत संभव है कि इसे रोहतक स्थित पार्टी के स्टेट ऑफिस से जारी किया जाए। बीजेपी की संकल्प पत्र निर्माण कमेटी का चेयरमैन पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बनाया गया था। पिछले चुनावों में उन्हीं की अध्यक्षता में ही संकल्प पत्र तैयार किया गया था।

इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र गुरुवार 19 सितंबर को लॉन्च हो सकता है. रोहतक में पार्टी चुनाव कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संकल्प पत्र लॉन्च करेंगे. हरियाणा में एक चरण में ही राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. जबकि मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा में अगले महीने 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश में झूठ और अराजकता फैलाने तक सीमित हो गई है. यह देश में सबसे बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी है. यह वह पुरानी कांग्रेस नहीं है. अब उसे झूठ बोलने में कोई शर्म भी नहीं आती.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस रोज नए झूठ बोलती रहती है. वह लगातार देश की एकता पर प्रहार कर रही है और नक्सलवादी विचार थोप रही है.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसे बीजेपी को बदनाम करने के लिए देश को बदनाम करने में शर्म तक नहीं आती है. इसलिए आप सभी लोगों को कांग्रेस और उसके साथियों से सतर्क रहने की जरूरत है.”

उधर कांग्रेस दो चरणों में अपने चुनाव घोषणा पत्र को जारी करेगी। पहले चरण में 15 गारंटियां दिल्ली में मंगलवार को जारी की जा सकती हैं। दूसरे चरण में चंडीगढ़ में बाकी चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया है कि राज्य में सरकार बनने की स्थिति में दो लाख खाली सरकारी पदों पर पक्की भर्तियां की जाएंगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) का लाभ मिलेगा तथा छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। अभी राज्य में तीन हजार रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। कांग्रेस किसानों को एमएसपी व सर्वाधिक भाव की गारंटी देने के साथ ही पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर की आय सीमा को बढ़ाकर 10 लाख कर सकती है। पहले यह छह लाख थी, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर आठ लाख कर दिया था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने चुनावी कार्यक्रमों में इन गारंटियों का लगातार जिक्र कर रहे हैं। झज्जर की विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन कर रखा है। कांग्रेस नई दिल्ली में मंगलवार को जिन 15 गारंटियों को हरियाणा के लोगों के लिए जारी कर सकती है, उनमें तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली तथा जनता के सामने समस्या पैदा करने वाले आनलाइन पोर्टल बंद करने की घोषणा शामिल है। हुड्डा कई बार कह चुके हैं कि प्रापर्टी आइडी और परिवार पहचान पत्र समेत विभिन्न ऐसे पोर्टलों को बंद किया जाएगा, जो लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें बढ़ाते हैं। सफाई कर्मचारियों, ग्रामीण चौकीदारों और मनरेगा मेट के कर्मचारियों को पक्का करने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!