Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में ज्वेलरी शॉप से मंगलसूत्र चोरी :ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थी महिला; वर्कर की नजर हटते ही बैग में डाला

करनाल में ज्वेलरी शॉप पर मंगलसूत्र चोरी करते हुए 1 महिला CCTV कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलर ने CCTV की फुटेज पुलिस को देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। सिटी थाना के SHO कमलदीप ने बताया कि CCTV के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करनाल के सर्राफा बाजार स्थित गुप्ता ज्वेलर पर कल एक महिला पहुंची। दुकान के मालिक संजय गुप्ता ने बताया कि इस दौरान दुकान में उनकी महिला वर्कर्स मौजूद थीं। महिला ने उनकी महिला वर्करों को मंगलसूत्र दिखाने को कहा। दुकान में काम कर रही वर्कर ने उस महिला को गहने दिखाना शुरू किए। इस दौरान महिला ने करीब 10 से 12 मंगलसूत्रों को देखा।इसी बीच आरोपी महिला ने वर्करों को गच्चा देकर एक मंगलसूत्र अपने बैग में डाल लिया। जिसके कुछ देर बाद महिला ने कहा उसे मंगल सूत्र पसंद नहीं आया और दुकान से चली

CCTV कैमरे में दिख रहा है कि महिला गुप्ता ज्वेलर पर कल शाम को करीब 4:45 बजे पहुंची। उसके बाद वह महिला वर्कर को मंगलसूत्र दिखाने को कहती है। वर्कर ने पहले महिला को पानी दिया। उसके बाद महिला को एक के बाद करीब 12 मंगलसूत्र दिखाए। महिला कई मंगलसूत्रों को देखती है और उनके रेट भी पूछती है।

इस दौरान महिला एक मंगलसूत्र को अपने दाहिने हाथ में लेती है और मुट्ठी में बंद करके बैठ जाती है। अन्य मंगलसूत्रों के मोल भाव करती है। इस दौरान जैसे ही वर्करों की नजर दूर हटती है, तो महिला जमीन पर मोबाइल गिराने के बहाने नीचे झुकती है और हाथ में जो मंगलसूत्र था वह अपने पर्स में डाल लेती है। इसके बाद कहती है कि मंगलसूत्र पसंद नहीं आए। उसके बाद महिला 4:57 बजे दुकान से निकल जाती है।

Exit mobile version