Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की नहर में मिला व्यक्ति का शव- गले पर बंधा था परना, चेहरे पर चोट के निशान; नहीं हुई पहचान

रोहतक में ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया है। गांव मायना के पास से होकर गुजरने वाली भालौठ सब ब्रांच (BSB) नहर में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक के गले में परना बंधा हुआ था। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तय तक पहुंचने के लिए उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है। जिसके लिए आसपास की पुलिस चौकी व थानों में भी सूचना देकर पता किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को लोगों ने भालौठ सब ब्रांच नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकाला गया है। जिसके गले पर परना बंधा हुआ है। अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

Exit mobile version