रोहतक में पत्नी के मायके जाने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे घर में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान चल रहा था। पत्नी के मायके जाने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर पारिवारिक कलह को घटना की वजह माना जा रहा है।

मृतक की पहचान गांव भाली आनंदपुर निवासी 38 वर्षीय सुरेश पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। सुरेश मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने के कारण पत्नी के साथ भी झगड़ा होता था। जिसके कारण पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सुरेश ने इसी के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

सुरेश के दो बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, पत्नी के साथ शराब पीने के बाद अक्सर झगड़ा होता था। सुरेश के शराब के नशे में ही कमरे के अंदर फांसी लगा ली, जिसका पता आस पड़ोस के लोगों को लगा, तो पुलिस को सूचना दी गई।

थाना बहुअकबरपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!