Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत:पड़ोसी के घर चारपाई पर मिला शव; शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक के गांव गढ़ी सांपला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। मृतक का शव गांव के ही एक पड़ोसी के घर पर मिला। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि, अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान रोहतक के सांपला थाना एरिया के गांव गढ़ी सांपला निवासी करीब 40 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। जिसका शव गांव के ही बिजेंद्र के घर पर चारपाई के ऊपर पड़ा हुआ मिला। इस घटना का पता लगते ही ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार उसके पांव व छाती पर चोट के निशान मिले हैं।

वहीं, मृतक शराब पीने का भी आदी था। जिसके कारण पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र की मौत की सूचना मिली थी। वे खुद मौके पर पहुंचे और जांच की। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक शराब का आदी था। शराब के कारण रात को उसकी मौत हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version