Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पेड़ के नीचे बैठा था, युवक और 2 बच्चे घायल

रोहतक के महम क्षेत्र के निंदाना गांव में एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार सफेद कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को कुचल दिया।

मृतक बुजुर्ग की पहचान रोहतास के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने बेटे कुलदीप के साथ खेत में काम कर रहा था। प्यास लगने पर रोहतास सड़क किनारे एक पेड़ की छाया में बैठ गया, जबकि कुलदीप पास के एक मकान से पानी लेने गया

कुलदीप की शिकायत के अनुसार, लाखनमाजरा की तरफ से आ रही सफेद कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार ने सड़क किनारे बैठे रोहतास को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हाे गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।

कुलदीप ने बताया कि दूरी अधिक होने के कारण वह कार का नंबर नहीं देख पाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version