Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घरेलु कलह के चलते स्टेशन के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान – मौके पर मिला सुसाइड नोट

रोहतक में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जीआरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी और हाल में सांपला में रह रहा 45 वर्षीय अशोक आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर गया है। इसमें पत्नी से झगड़े का जिक्र है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में उसने घरेलू कलह का जिक्र किया है। घटना दोपहर की है। अशोक रेलवे ट्रेक के पास आया और अचानक उसने एक मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर आई पुलिस व जीआरपीएफ टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

मालगाड़ी से कटकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के लिखित बयानों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन अभी कुछ खास जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वह ज्यादा बातचीत करने से बच रहे हैं।

Exit mobile version