रोहतक में जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलानौर व मोखरा के बीच फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची। युवक का शव नग्न हालत में पड़ा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया है। उसके शरीर पर बेरहमी से पीटने के निशान मिले हैं।

पुलिस की जांच के दौरान युवक की पहचान गांव गुढान निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।‌ वह पहले ऑटो चलाने का कार्य करता था। वर्तमान में ट्रक पर ड्राइवर था।

पुलिस के अनुसार युवक के सिर में पत्थर मारा गया। उसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ महिला, जिससे उसका गला घोंटा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो रेलवे लाइन से थोड़ी दूरी पर बियर व शीतल पेयजल की खाली बोतल, नमकीन व कुरकुरे के पैकेट पड़े थे। मौके के हालात बता रहे हैं कि युवक ने भागने का प्रयास किया। उसकी एक चप्पल भी खेत में पड़ी मिली है। मिट्टी में बने निशान से लग रहा है कि उसने बचने के लिए काफी हाथ-पैर मारे हैं। उसके पूरे शरीर पर मिट्टी लगी मिली है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!