नारनौल में बदमाशों द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले तो मृतक पर ईंटों से वार किया, और फिर सिर में लोहे का सरिया घुसा दिया। आपको बता दें नारनौल स्थित सैनी धर्मकांटा के पास युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला।

जिसके बाद राहगीरों द्वारा युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान मोहल्ला सराय ढुसरान के रहने वाले मनीष के रूप में हुई है। वह एल्युमिनियम का काम करता था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!